रालोद ने योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना, 2022 में सरकार बनाने का किया दावा

0
1474
पत्रकार वार्ता के दौरान मंचासीन नवनियुक्त ब्रज प्रांत अध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष बाबूलाल, अतुल सिसौदिया, चेतन मलिक सहित अन्य पदाधिकारीगण।

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के नवगठित जिलाध्यक्ष ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी करने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता इनको देख चुकी है। इनके कुकर्मों के चलते प्रदेश की जनता की त्राहि-त्राहि कर रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक दिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।

स्थानीय होटल में रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के किसान-मजदूर के विरोध में काम कर रही है। सरकार के बिना सोचे समझे लिए जा रहे निर्णयों के चलते ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तबाह हो रही है। चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की दरों में वृद्धि कर किसानों और ग्रामीणों पर एक और बोझ डाल दिया है। योगी सरकार की इस कोशिश को रालोद कभी भी सफल नहीं होने देगा। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों सहित खाद्य पदार्थों में महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की कमर टूट चुकी है। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया है। सत्ता दल ने हर हथकंडे अपनाकर चुनाव में जीत हासिल की। यहां तक कि नारी शक्ति का चीरहरण किया गया। इससे नारियों में भी काफी आक्रोश है। जबकि यह सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। किसानों की फसल को सरकारी मूल्य पर नहीं खरीदा गया। कुल उपज का मात्र 6 प्रतिशत खरीदे जाने के सरकारी आंकड़े भी फर्जी हैं। यमुना सफाई के नाम पर 500 करोड़ रूपए से भी ज्यादा खर्च कर दिए गए लेकिन यमुना मां आज भी प्रदूषित है।

नवनियुक्त ब्रज प्रांत अध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में रालोद की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली निशुल्क मिलेगी। इसके साथ ही 10 लाख बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएंगी। इसके साथ ही आम जनता के लिए अन्य योजनाएं भी संचालित की जाएगी। जिससे मध्यम एवं निर्धन वर्ग की आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान जिला संयोजक सुरेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, अनूप चौधरी, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. यशपाल बघेल, राजेंद्र सिंह सिकरवार, डॉ. अशोक अग्रवाल, मुकेश प्रधान, धर्मसिंह चौधरी, रामरसपाल पौनियां, रामवीर भरंगर, राजपाल सिंह भरंगर, अतुल सिसौदिया, महेश्वरनाथ चतुर्वेदी, रविंद्र नरवार, रोहित प्रताप, अनिल भरंगर, वरूण गांधी, धर्मेंद्र अग्रवाल, चेतन मलिक, ताराचंद गोस्वामी, जगदीश शर्मा, जगदीश सुपाना, विवेक देशवार, निर्दोष सोनी, योगेंद्र सिंह मुसमुना, परमानंद, जयवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, चतुर्भुज निषाद, हरवीर, योगेश पचहरा, युसुफ कुरैशी, बच्चन सिंह, कमल सिंह, संतोष चाहर, संतोष राना सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

रालोद की बैठक में घमासान, जमकर चले लात-घूसे