अजीत तेहरिया बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सतेंद्र बने सचिव

0
1078
बार एसोसिएशन चुनाव की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को सम्मानित करते हुए अधिवक्तागण।

मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव की शनिवार भोर तक में 5 बजे तक चली मतगणना के बाद नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दीगई। मतगणना के बाद आए परिणामों में अजीत तेहरिया अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र प्रसाद शर्मा को 432 वोटों से हराया। वहीं सचिव पद पर सतेंद्र परिहार ने 955 वोट लेकर जीत हासिल की। कुल 6 पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई थी।

बार एसोसिएशन की 18 अगस्त से चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत गत दिवस 3 सितंबर को मतदान हुआ था। सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक हुए मतदान में कुल 2636 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सायं 6 बजे से मतगणना आरंभ हो गई। जो कि शनिवार सुबह 5 बजे तक सभी पदों पर परिणाम घोषित होने तक चलती रही। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं बार एसोसिएशन के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने सभी पदों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार, अध्यक्ष पद पर अजीत तेहरिया 1074 वोट लेकर विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश कुमार शर्मा, सचिव पद पर सतेंद्र कुमार परिहार, संयुक्त सचिव पर हरिओम शर्मा, ऑडिटर पद पर निमेश कुमार गर्ग और कोषाध्यक्ष पद पर बबीता सिंह विजयी रहे।

बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद चुने गए नवनियुक्त पदाधिकारीगण।

सभी प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों की संख्या
अध्यक्ष पद
अजीत तेहरिया 1074 के साथ अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। जबकि राजेंद्र प्रसाद शर्मा 642 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं आलोक सिंह को 285, प्रदीप कुमार राजपूत को 229, मदन गोपाल सिंह को 367 और रामवीर सिंह को 22 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद-
सर्वेश कुमार शर्मा ने 813 वोटों के साथ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर विनोद कुमार चौधरी 673 वोटों के साथ रहे। जबकि बनवारी लाल शर्मा को 212, शिवकुमार को 403 एवं सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी को 491 वोट मिले।

सचिव पद-
सतेंद्र कुमार परिहार 955 वोट लेकर विजयी रहे। दूसरे नंबर पर गोपाल गौतम उर्फ आई को 579 वोट मिले। जबकि अरविंद कुमार सिंह को 485, गोविंदशरण उपाध्याय को 43, मुकेश चंद्र शर्मा को 24 एवं शिवकुमार लवानियां को 535 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद-
हरिओम शर्मा 864 वोट लेकर संयुक्त सचिव पर जीते। वहीं रविंद्र सिंह राजपूत उर्फ हरी 625 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। जबकि प्रवेश सिंह तरकर को 177, सुनील शर्मा को 556 एवं सुशील सागर को 379 वोट मिले।

ऑडिटर पद-
निमेश कुमार गर्ग 1238 वोटों के साथ ऑडिटर पद पर विजयी रहे। जबकि मुकेश कुमार चतुर्वेदी उर्फ पप्पू पौंडे 837 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। योगेश कुमार तिवारी को 484 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद-
बबीता सिंह ने 1342 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार पांडेय को हराया। उन्हें 877 वोट मिले। जबकि अनिल कुमार चतुर्वेदी ने 359 वोट हासिल किए।