जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा पर भाजपा के किशन सिंह का कब्जा

0
2160

मथुरा। जिलापंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के चौधरी किशन सिंह ने रालोद के राजेन्द्र सिंह सिकरवार को 11 मतों से पराजित कर एक तरफा जीत दर्ज की। पराजित प्रत्याशी ने सतता पक्ष एवं प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा के पद पर आज शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा के चौधरी किशन सिंह ने 22 मत लेकर रालोद के राजेन्द्र सिंह सिकरवार को 11 मतों से परास्त कर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा। 33 सदस्यीय चुनाव में भाजपा के विजयी जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किशन सिंह ने 22 मत हांसिल किये। जबकि मुख्य विपक्षी दल रालोद के राजेन्द्र सिंह सिकरवार को मात्र 11 मत ही हांसिल हो सके। जबकि जीत के लिये 17 मतों की आवश्यकता थी। निर्वाचित 33 जिला पंचायत सदस्यों में 8-8 भाजपा-रालपोद के पाले में थे जबकि बसपा समर्थित 13 सदस्य थे। बसपा द्वारा सर्वाधिक सदस्य होने के बाद भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया था। जिससे भाजपा रालोद के मध्य सीधा मुकाबला हो गया था। कड़ी सुरक्षा के मध्य हुए चुनाव के परिणाम घोषित हुए मतदान स्थल से बाहर निकालकर आये रालोद के पराजित प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सिकरवार ने भाजपा एवं प्रशासन पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया।

दूसरी तरफ भाजपा के विजयी जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किशन सिंह चौधरी ने धांधली के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरा चुनाव सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुए है। उन्होंने चुनाव में अपनी जीत को जनमत की जीत बताते हुए जनपद के सर्वांगीण विकास का दावा भी किया। दूसरी तरफ चुनाव परिणाम घोषित होते ही रालोद समर्थकों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। रालोद समर्थकों की नारेबाजी को देखते हुए भाजपा समर्थकों ने भी जमकर नारे बाजी की जिससे दोनों के मध्य टकराव होते होते बचा। पार्टी प्रत्याशी की जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महापौर मुकेश आर्य बन्धु व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रवि कान्त गर्ग, केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, रविकान्त गर्ग बल्देव विधायक, पूरन प्रकाश गोबर्धन विधायक, ठा. करिन्दा सिंह आदि ने बधाई दी।