पूर्व एमएलसी सहित सैकड़ों बसपाईयों ने ली सपा की सदस्यता

0
871
सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन को चांदी की साईकिल भेंट करते हुए बसपा से आए नेतागण।

मथुरा। आगामी विधानसभा को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों में तोड़फोड़ शुरू हो गई है। इसी क्रम में बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रति आस्था दिखाते हुए सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों ने आगामी विधानसभा में सपा को जिताने का संकल्प लिया।

स्थानीय होटल में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन की अध्यक्षता में सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व एमएलसी महेश आर्य की अगुवाई में बसपा से आए सैकड़ों नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इसमें मुख्यरूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बच्चू सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक सिंह, डालचंद, डा. मदन लाल, रमेश चंद्र, मोनू, दीपक शर्मा, शरीफ कुरैशी, अबरार कुरैशी, सकीर कुरैशी, इकबाल, राजकुमार यादव, प्रदीप यादव, अमित, सद्दाम, संजय, विनोद लोधी, आशीष, सरवन लोधी, आनंद शर्मा, लोकेश, विपिन सिसौदिया, परविंद्र सिसौदिया, पंकज कुमार, सनी सिंह, दीपक कुमार, कन्हैया, पिंकू गोयल, सुबोध कुमार, शेखर कुमार, आसिफ, भूपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान बसपा से आए अशोक सिंह, बच्चू सिंह, लोकेश, महेंद्र सिंह यादव ने सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन को चांदी की साईकिल भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में महिला की जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, सौदान सिंह, गुरुमुख दास, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया, डा. आजाद बेग, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू पंडा, राघवेंद्र ठाकुर, बादल राज बंसल, भगवती चतुर्वेदी, अरुण दीक्षित, राजेंद्र फेरारी, जॉनी सिंह, मुकेश कुमार, नारायण सिंह, रवींद्र कुमार, राहुल चैधरी, शशिकांत, डालचंद निगम, देवेंद्र राजपूत, प्रहलाद यादव, जगवीर चौधरी, रवि यादव, रघुराज यादव, सतीश पटेल, भरत उपाध्याय, मृदुल ठेकेदार, अभिषेक, शेखर, सुमेध, ओमवीर चौधरी, डिगंबर सिंह, नवीन पाल, श्याममोहन वर्मा, सचिन जाटव, आकाश दिवाकर, अभिषेक चौधरी, सचिन पहलवान, सीमा, करण, खुशबु चिंकारा, साहिस्ता खान, मुस्कान, नीलम गौतम, कविता दयाल, संध्या, सीमा देवी, उपेन्द्र सहित अन्य सपाई उपस्थित रहे।