पेट्रोलियम पदार्थों में लगी आग के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

0
280

मथुरा। बेतहाशा बढ़तीं डीजल पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ जिला एवं महानगर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार को कोसते हुए कीमतों को कम करने का आव्हान किया।

महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में एक तो कोरोना महामारी के कारण ही आम-जनमानस के काम-धंधे चैपट हो चुके हैं। ऊपर से इस बढ़ती हुई मंहगाई ने कमर तोड़ रखी है। इस साल केंद्र की भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 47 बार बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके फलस्वरूप पिछले साल की अपेक्षा डीजल-पेट्रोल की कीमतों में क्रमशः 25.02 व 26.79 की वृद्धि हो गई है। डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते खाद्य पदार्थों के दामों में भी तेजी आ गई है। खाद्य तेल ही 175 रूपए के आसपास पहुंच गया है। दालों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। किसानों को खेती करने के दौरान सिंचाई करने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि डीजल के दाम बढ़ गए हैं। रिजर्व बैंक से पैसा निकालने और बहुत सारे सरकारी संस्थानों को बेचने के बाद भी आम जनता को महंगाई से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। जिससे कि आम आदमी का अपनी ग्रहस्थी का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। जब तक ये सोई हुई सरकार नहीं जागती हम अनवरत धरने व प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।