जिला कारागार में बंदियों ने दिखाए जौहर, मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

0
734

 

मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बंदियों ने भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में जमकर अपने जौहर दिखाए। इस दौरान उपस्थित लोगों को खेलकूद के महत्व से भी परिचित कराया।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश मथुरा विवेक संगल के निर्देशानुसार रविवार को जिला कारागार मथुरा में ’राष्ट्रीय खेल दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने कहा कि हमारे देश भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हैं क्योंकि इस दिन हमारे देश के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन आता है। मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के खेल में हमारे देश का नाम विश्वभर में कर दिया था। हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद ने सन 1948 तक हॉकी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेजर ध्यानचंद चाहे खेल के मैदान में हो अथवा बाहर, वे हमेशा एक अच्छे इंसान रहें। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया हैं, जो कि हमारे देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवार्ड हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डिप्टी जेलर अनूप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि हम अपने देश के युवाओं में खेल को अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर पाएं और उनके अंदर ये भावना उत्पन्न कर पाएं कि वे अपने खेल के उम्दा प्रदर्शन के द्वारा खुद की तरक्की तो कर ही सकते हैं, साथ ही साथ उनके अच्छे खेल प्रदर्शन से देश का नाम भी वे ऊंचा करेंगे और राष्ट्रीय गौरव भी बढ़ाएंगे।

तत्पश्चात बंदियांे की दो टीमें बनाकर रस्सा कसी व बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बंदियो ने दोनों खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में अतिथियों द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया गया। डिप्टी जेलर संदीप कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर जिला कारागार के चिकित्साधिकारी डॉ उपेंद्र सोलंकी एवं अनूप कुमार सहित जेल के कर्मचारीगण व बंदीगण उपस्थित रहे।