राजकुमार बने व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री

0
2164

मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 38 वां महाधिवेशन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें भाग लेने के लिए मथुरा से प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार मांट वाले एवं जिलाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी पदाधिकारियों का एक दल दिल्ली गया था। महाधिवेशन में राजकुमार मांट वाले को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। इससे स्थानीय व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।
मथुरा से 7 वाहनों में गए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महाधिवेशन में प्रतिभाग किया। महाधिवेशन मंे मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रहे। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने आश्वासन दिया। इसके बाद उक्त मंत्रीगण एवं राजधानी के प्रमुख उद्योगपतियों और देश भर के व्यापारियांे के समक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्र द्वारा राजकुमार मांट वाले को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसका महाधिवेशन में मौजूद देश भर के व्यापारियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। महाधिवेशन में भाग लेने के लिए मथुरा से प्रदेश के संगठन मंत्री नंद किशोर गुसाई, प्रयाग नाथ चर्तुवेदी, देवी रामजी गर्ग, पूर्व चेयरमैन कोसीकलां भगवत रोहिल्ला, पूर्व चेयरमैन छाता जगपाल सिंह, अशोक अग्रवाल, अंकित मालवीय, कमल किशोर, जगदीश अग्रवाल, मोहनलाल, कैलाश, गणेश पहलवान, संजू लाला सहित अन्य मौजूद रहे।