Breaking:

लखनऊ, पत्रकारिता के नाम पर आतंक का पर्याय बने धन वसूली मीडिया गैंग 16 नामजदों  सहित दो दर्जन से अधिक कथित पत्रकारों के विरुद्ध अवैध धन वसूली,आतंक सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तर प्रदेश में मथुरा से लेकर लखनऊ तक पत्रकारिता का नकाब पहनकर तथाकथित पत्रकारों के धन वसूली गैंग  आतंक पर्याय बने हुए हैं । ये गैंग  जहां भ्रष्ट अफसरों ,नेताओं ,माफियाओं के   इर्द गिर्द मंडराते रहते हैं वही थाने,चौकियों ,सरकारी कार्यालयों में अपना दबदबा बनाए हुए हैं बल्कि भ्रष्ट पुलिस प्रशाशन के लिए दलाली और मुखबिरी का कार्य भी बढ़ चढकर करते हैं कहीं भवन निर्माण का मामला हो या फिर अन्य कोई कारोबार हो उसे अवैध बताकर पहले तो धन वसूली  का प्रयास करते हैं, अगर इसमें असफल रहते हैं तो संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलीभगत कर या दबाव बनाकर निर्माण कार्य पर रोक या छापे मारी कराकर कारोबार को बाधित करवा देते हैं। हालांकि कोई भी अवैध निर्माण हो कारोबार बिना अधिकारियों,सत्ता धारी नेताओं की कृपा दृष्टि मेहरबानी या मिली भगत के नही होता है लेकिन ये कथित पत्रकार अवैध कार्य के नाम पर शोर मचाकर धन वसूली करने में सफल हो जाते हैं जहां सफल नही हो पाते हैं अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करवाने में भी पीछे नही रहते हैं। ताजा मामला लखनऊ का सामने आया है जहां एक भवन निर्माण को अवैध बताकर तथाकथित पत्रकारों ने भवन निर्माण स्वामी से लाखों की रकम वसूल ली।कथित पत्रकारों की बढ़ती संख्या एवं अवैध धन वसूली से त्रस्त पीड़ित शिक्षक डा.  मिर्जा मौहम्मद अबू तय्यब ने थाना बाजार खाला लखनऊ में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि थाना खाला बाजार लखनऊ क्षेत्र उनका और उसकी मामा की लड़की का 1450 वर्ग गज का प्लाट है जिस पर वह लखनऊ विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराकर वैधानिक तरीके से निर्माण कार्य कर रहे हैं ,लेकिन कुछ पत्रकारों और एक वकील ने मिलकर सोशल मीडिया पर निर्माण को अवैध बताते हुए सीज कराने की धमकी देकर उससे लाखों की रकम वसूल ली और लगातार धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़ित डा. तैय्यब की शिकायत की जांच पड़ताल के बाद सही पाए जाने पर पुलिस ने कथित पत्रकार दानिश खान,आयुष कुमार,शिशुनाथ सिंह,नितिन अवस्थी,रवि श्रीवास्तव,अखिलेश कुमार सिंह, रजा अब्बास, तारिक खान,सुहेल अरशद,किरण कमल,अजीज,हरीश भटनागर,कमलेश फाइटर, इंद्राशन,विशाल निगम,तन्मय राज सिंह सहित 8-10 अज्ञात पत्रकारों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 61(2),308(2 ) ,308(3)356(2)356(3)351(2),353(2) के अंतर्गत थाना बाजार खाला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। नामजद आरोपियों में तन्मय राज सिंह एड. है जिस पर डरा धमकाकर 50 हजार रूपये वसूलने का प्रयास है पीड़ित ने आरोपियों द्वारा मांगी गई चौथ वसूली एवं  वसूली गई  धन राशि के   प्रमाण भी रिपोर्ट में संलग्न किए है। रिपोर्ट होने के बाद लखनऊ की पत्रकारिता में हड़कंप मचा हुआ है।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don't worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).