भाजपा विधायक के विकास कार्यों पर डांसर ने लगाए ठुमके
News By :
मथुरा, गोवर्धन विधानसभा के गांव जानूँ में करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास अब विकास से ज्यादा विवाद की वजह बन गया है। वजह है मंच पर हरियाणा की चर्चित डांसरों से कराया गया शिलान्यास। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या सरकारी विकास कार्यों का शुभारंभ करने के लिए ब्रजभूमि में संत, विद्वान, शिक्षक, पूर्व सैनिक या समाज के सम्मानित लोग नहीं बचे थे,? जो यह जिम्मेदारी डांसरों को सौंपनी पड़ी?
सोशल मीडिया पर लोग तंज कस रहे हैं कि अब विकास योजनाओं का उद्घाटन भी मनोरंजन के तड़के के बिना अधूरा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद अब शिलापट्ट भी तालियों और ठुमकों की गूंज में ही अनावरण होंगे। वहीं कार्यक्रम के वीडियो को लेकर अश्लीलता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और पूछा जा रहा है कि क्या यही नई सांस्कृतिक पहचान है, जिसे युवाओं के सामने परोसा जाएगा?
हालांकि इन आरोपों और वायरल वीडिओ पर संबंधित जनप्रतिनिधि की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। किन्तु,फिलहाल चर्चा विकास कार्यों की कम, और शिलान्यास की शैली की ज्यादा है। जनता पूछ रही है—क्या यह विकास का उत्सव था या राजनीति का नया मनोरंजन मॉडल? अब ये क्या था? इसका जबाब तो इसका आयोजन करता ही बता सकता है, जिसका सभी को इन्तजार है.
Video



Leave A Comment