Breaking:

 

मथुरा, काफी लंबे अर्से बाद  जनपद वासियों आधुनिक मशीनों से घटना प्रत्यारोपण का पहला ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।                    

 घुटनों की बढ़ती समस्याओं से पीड़ित ब्रज वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है जिसमें पहली बार ब्रज क्षेत्र में फ्रांस की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के द्वारा सेमी रोबोटिक नेवीगेशन की मदद से घुटना प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन मां सरस्वती हॉस्पिटल जयसिंहपुरा वृंदावन रोड मथुरा में किया गया। ऑपरेशन करने वाले  जोड़ एवम् प्रत्यारोपण सर्जन डॉक्टर अंकित अग्रवाल  ने बताया कि इस तरीके की सर्जरी ब्रज क्षेत्र में पहली बार हुई है उनके साथ एनेस्थेटिक डॉक्टर आंचल जैन आदि उनकी पूरी टीम मौजूद रही यह एक सफल ऑपरेशन था डॉक्टर अंकित अग्रवाल ने बताया कि इस तरीके की टेक्नोलॉजी मथुरा में आने के बाद जोड़ प्रत्यारोपण वाले जो मरीज दिल्ली और मुंबई इलाज करने के लिए जाते थे उन्हें वहां जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी यह सारी सुविधाएं उन्हें अपने क्षेत्र में ही मिल पाएंगी, सेमी रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन के पश्चात होने वाले कॉम्प्लिकेशन के चांसेज बहुत कम हो जाते है और रोगी की रिकवरी बहुत तेजी से होती है। अस्पताल मैनेजमेंट ने डॉ अंकित अग्रवाल और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया और बताया  कि अभी सिर्फ यह सेमी रोबोटिक सर्जरी हुई है आने वाले समय में डॉ अंकित अग्रवाल  फुली रोबोटिक सर्जरी करने वाले हैं।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don't worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).