मथुरा के ओवित को मिला एचपी उत्तम पुरस्कार
News By :
मथुरा, जनपद की मां गायत्री देवी पेट्रोल पंप को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लखनऊ में एच पी उत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने उत्तर मध्य क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलरों को जोनल कार्यालय, लखनऊ में सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 जैंत (मथुरा) स्थिति मां गायत्री देवी फ्यूल पेट्रोल पम्प को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पम्प स्वामी ओवित अग्रवाल को एचपी उत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोनल प्रमुख आबिद खादरी, मुख्य महाप्रबंधक, एनसीजेड कुशल कुमार बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक, रणनीति एवं व्यवसाय विकास द्वारा मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा आकाशदीप तिवारी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। बताया जाता है।
जनपद में माँ गायत्री देवी पेट्रोल पंप डीजल,पेट्रोल की गुणवत्ता,पूरी माप हवा,पानी की सुविधाओं सहित ग्राहक की पूर्ण संतुष्टि के लिए अपनी पहचान कायम किए हुए, बताया जाता है कंपनी के सर्वे में,साफ,सफाई, बेहतरीन,सुविधा ग्राहक संतुष्टि में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।सम्मानित होने के बाद मथुरा लौटने पर ओवित अग्रवाल को अनेक सामाजिक,व्यापारिक संगठनों द्वारा बधाई देने का सिलसिला बना हुआ है।



Leave A Comment