Breaking:

मथुरा,कांग्रेश जिलाध्यक्ष के चुनाव की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चलने के साथ साथ एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया गया पुलिस ने घटना स्थल से वीडियो फोटो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है ।

 जैसे जैसे देश मे राजनीतिक माहौल गरम होता जा रहा हैवैसे वैसे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के मध्य भी घमासान बढ़ता जा रहा है बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर नौहझील ब्लॉक की शेरगढ़ रोड स्थित बैठक रामा होटल के हॉल चल रही थी जिसमें कर्नाटक  से चुनाव पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रही थीं तभी जिलाध्यक्ष पद के एक अन्य दावेदार ने निकटवर्ती गाँव से दो दर्जन करीब समर्थकों को बुला लिया और  कांग्रेश जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान के दावेदार मुकेश धनगर पर लात घूंसों एवं कुर्सियों से हमला बोल दिया इस से मुकेश धनगर के कपड़े भी तार तार हो गए अन्य कार्यकर्ताओं ने जैसे तैसे बीच बचाव कर अलग थलग किया गया घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पंच गई लेकिन तब तक हमलावर भाग खड़े हुए ।पुलिस घटना स्थल से  वीडियो फोटो आदि कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल कर रही है समाचार कांग्रेश जिलाध्यक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए समर्थकों के साथ थाने पर जमा थे मुकेश धनगर से विषबाण न्यूज द्वारा संपर्क काफी देर तक फोन व्यस्त बताता रहा।

Video

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don't worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).