पत्रकार संरक्षण कानून को लेकर राज्य सभा उप सभापति को दिया ज्ञापन
News By :
नई दिल्ली पत्रकारों और मीडिया पर बढ़ते हमलों को लेकर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य सभा उपसभापति से मुलाकात कर पत्रकारिता संरक्षण कानून को लागू करने की मांग की।
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने बहादुरगढ़ में राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों के कल्याण और मीडिया के सामाजिक दायित्वों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
संजय राठी ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और फर्जी खबरों की चुनौती ने समाज और राष्ट्रीय एकता के लिए नई समस्याएँ खड़ी कर दी हैं। उन्होंने पत्रकार संरक्षण कानून (Journalist Protection Act) लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि पत्रकार निष्पक्ष, साहसी और नैतिक पत्रकारिता कर सकें।
इस अवसर पर संजय राठी ने श्री हरिवंश नारायण को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में धर्मपाल धनखड़ (सचिव, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स), वरिष्ठ पत्रकार परवीन धनखड़, आशीष हुड्डा, अक्षय राठी, रेनू हुड्डा और डॉ. अनीता भी उपस्थित रहे।
श्री हरिवंश नारायण ने कहा, “पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा समाज और शासन की साझा जिम्मेदारी है। जिम्मेदार और तथ्य आधारित पत्रकारिता आज पहले से कहीं अधिक आवश्यक है।



Leave A Comment