Breaking:

मथुरा, भीषण गर्मी के दौर में विद्युत कटौती से आमजनमानस ही नही प्रदेश के तत्कालीन ऊर्जा मंत्री का  गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया और वरिष्ठ विद्युत अफसरों को जमकर लताड़ते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं । एक तरफ सूरज का तापमान अपनी बुलंदी पर है वहीं दूसरी तरफ अनाप शनाप  विद्युत कटौती से मथुरा, वृंदावन ,गोवर्धन, बरसाना सहित प्रमुख बृज स्थल कई कई घंटे तक अंधकार में डूब रहे हैं जिससे बाहरी पर्यटक बुरी तरह परेशान नजर आ रहे हैं बल्कि ग्रामीण अंचल में  भी जबरदस्त कटौती के कारण आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है। खास बात तो यह है कि पीड़ित जनता ही नही जब सांसद,मंत्री, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि ,अफसर विद्युत अफसरों को बिजली कब आएगी पता करने के लिए  फोन करते हैं तो उनके फोन ही  नही उठाते हैं। मथुरा के डैंपियर नगर, कृष्णा नगर, मसानी, राधापुरम, होली गेट, कलेक्ट्रेट  ,राधावेली सहित अनेक प्रमुख इलाकों सहित वृंदावन में क्षेत्र में आठ आठ घंटे तक लगातार विद्युत कटौती एवं अफसरों द्वारा  फोन ना उठाने की शिकायत प्रदेश के तत्कालीन ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा वृंदावन के विधायक श्री कांत शर्मा से राधावैली स्थित निवास पर जाकर जनता ने की तो श्री शर्मा यूपीसीएल के निदेशक, चीफ इंजीनियर को फोन कर मनमानी तरीके से  विद्युत कटौती करने तथा फोन ना उठाने के लिए बुरी तरह लताड़ते हुए तत्काल रूप से विद्युत व्यवस्था में सुधार करने ,जनता एवं जनप्रतिधियों के फोन उठाने पर नाराजगी जताई। साथ ही पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने  जिलाधिकारी मथुरा से भी फोन कर विद्युत व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। बताया जाता है पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं वर्तमान भाजपा विधायक  श्री कांत शर्मा शर्मा का निवास हाइवे स्थित राधावैली कालोनी में हैं जहां भी पिछले कई दिनों से 6 - 08 घंटे तक कटौती की जा रही है जिससे कालौनी वासी ही नही पूर्व ऊर्जा मंत्री और उनके परिवार का भी हाल बेहाल है। इस संबंध में पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा  ने "विषबाण" से  बातचीत में कहा कि जनता की शिकायत पर वरिष्ठ विद्युत अफसरों एवं जिलाधिकारी मथुरा सहित  अन्य संबंधित अधिकारियों को विद्युत अव्यवस्था एवं जनसमस्याओं में लापरवाही पर ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जनता ही उनके लिए सर्वोपरि है।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don't worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).